मंगलवार, २८ अक्तूबर २००८

ओबामा ने दिवाली की शुभकामनाएं दी


वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बराक ओबामा ने भारतीय मूल के करीब 20 लाख अमेरिकियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी है।

श्री ओबामा ने अपने बधाई संदेश में कहा “आप सभी हिंदू, सिख, जैन और उनके सभी मित्र प्रकाशपर्व मनाने जा रहे हैं। इससे पूर्व हम आपके साथ अपने कुछ विचार बांटना चाहते हैं। पिछले सालभर में काफी कुछ बदला है और हमें फिर अज्ञानता एवं असहिष्णुता के खिलाफ लडाई जारी रखनी चाहिए।”


उन्होंने कहा “पिछली दिवाली में मैंने कहा था कि अज्ञानता पर ज्ञान की जीत के इस पर्व का मेरे लिए विशेष महत्व है। उस समय अमेरिका में भ्रमण के दौरान सभी आध्यात्मिक तथा जातीय पृष्ठभूमि वाले नेताओं से भेंट से मुझे पता चला था कि हमारे बीच ऐसा कुछ है जो बांटने से अधिक एकजुट रखता है। सालभर बाद मेरी यह धारणा और मजबूत हुई है।”

राहुल मुठभेड़ मामला: केंद्र ने रिपोर्ट मांगी

नयी दिल्ली। केन्द्र ने मुंबई में आज बस अपहृत करने वाले युवक की पुलिस मुठभेड में हुयी मौत के मामले पर महाराष्ट्र सरकार से पूरी रिपोर्ट मांगी है।

गृह राज्य मंत्री श्रीयुत श्री प्रकाश जायसवाल ने आज यहां कहा कि केंद्र ने राज्य से इस पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है कि इस युवक की किन परिस्थितियों में मौत हुई तथा पुलिस को किन हालात में यह कदम उठाना पडा।

गौरतलब है कि आज सुबह बिहार से आये इस युवक ने एक बस के अपहरण के बाद बस के कंडक्टर के हाथ बांधकर हवा में गोलिया चलाई, बाद में पुलिस ने बस की घेराबंदी कर दी। समझाने- बुझाने पर भी युवक बस से वापस आने के लिए तैयार नहीं हुआ जिसके बाद पुलिस के गोलीचाल्न में वह मारा गया।

पिस्तौल धारी युवक का कहना था कि वह पटना से आया है तथा महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को एक संदेश देना चाहता है।

मुंबई में उत्तर भारतीयों पर हुए हमले से उत्पन्न विवाद के मद्देनजर यह मामला तूल पकडता जा रहा है। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री आर। आर. पाटिल ने जहां इस मुठभेड को सही बताया है वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने पुलिस मुठभेड को संदेह के दायरे में रखा है।

हमेशा एक -आध बली ले कर ही सरकार क्यों जागती है ???????